jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

हंडिया : हंडिया में बेटियों की सेहत पर बड़ा कदम – एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता!

हंडिया। बेटियों को गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हंडिया में आज एचपीवी (HPV) टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य हंडिया की टीम सक्रिय रही।

कार्यक्रम में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलजा महाजन ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्राचार्य, शालेय स्टाफ, पत्रकारों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सर्वाइकल कैंसर के खतरे एवं उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीका इस बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है और समय पर टीकाकरण बेहद आवश्यक है।

- Install Android App -

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी एवं सरपंच लखन लाल भिलाला भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अभिभावकों से बेटियों के टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की।

विद्यालय परिसर में आयोजित टीकाकरण शिविर में 03 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक कर टीकाकरण के महत्व को समझाया गया।