jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

बड़वानी में भीषण सड़क हादसा! बारातियों की कार को टैंकर ने मारी टक्कर, 4 की मौत

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। खरगोन-बड़वानी रोड स्थित जुलवानिया टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने बारातियों से भरी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

डीजल लेने गए थे युवक, लौटते समय हादसा
जानकारी के मुताबिक जलगौन से एक बारात राजपुर आई हुई थी। बारात में शामिल एक चार पहिया वाहन का डीजल खत्म हो गया था। वाहन में सवार युवक डीजल लेने के लिए जुलवानिया पहुंचे थे। डीजल लेकर वापस राजपुर लौटते समय टोल प्लाजा के पास यह भीषण हादसा हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार कि कार के उड़े परखच्चे
खरगोन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने कार को सामने से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Install Android App -

अस्पताल में इलाज के दौरान चौथे की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही जुलवानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुलवानिया पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया।
घायलों का इलाज जारी
तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बड़वानी रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सचिन गोकूल वास्कले (25), प्रदुम्य सहते (25), पप्पू (29) और आकाश (25) के रूप में हुई है।

टैंकर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

शादी समारोह में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही राजपुर में चल रहे शादी समारोह में मातम छा गया और परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।