jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अनुज विश्वनाथ पाटिल के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।

- Install Android App -

कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाला गया
ये पूरा मामला सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल चुपचाप घर से निकले और खेत के कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। बोहरडा गांव में घटित इस घटना से लोग हैरान हैं।

प्रशासन को जब इस बारे में सूचना मिली तो बुरहानपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से उनके शव को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कल होगा अंतिम संस्कार
अब तक साफ नहीं हो पाया है कि सांसद के भाई ने ये कदम क्यों उठाया? अब तक मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार (23 अप्रैल) को उनके पैतृक गांव बोहरडा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मामले में परिवार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।