jhankar
ब्रेकिंग
नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए सिंगरौली बैंक डकैती का खुलासा: नेपाल से मिले थे निर्देश, आरोपियों ने एक महीने तक की थी रेकी

सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार।

हरदा: अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही !!पुलिस अधीक्षक श्री शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन में, तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा निरीक्षक रोशन लाल भारती के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जप्त करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 21/04/2026 को थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं शराब की पतारसी के दौरान ग्राम रन्हाई कलां में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अखिलेश पिता रामकृष्ण पटवारे, उम्र 45 वर्ष, निवासी रन्हाई कलां, थाना हरदा बताया। संदेह के आधार पर उसके कब्जे में रखी थैली की तलाशी लेने पर 01 किलो 71 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000/- है, बरामद हुआ। उक्त मादक पदार्थ को मौके पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

- Install Android App -

विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी अखिलेश पटवारे से पूछताछ में उसने उक्त गांजा ग्राम अर्चनागांव निवासी संतोष कीर से खरीदना बताया। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस टीम द्वारा फोर लाइन ब्रिज के पास छीपानेर रोड, ग्राम अबगांव खुर्द में दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में वाहन सहित मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संतोष कीर पिता भारत कीर, निवासी अर्चनागांव बताया। वाहन की तलाशी लेने पर 01 किलो 138 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹15,500/- है, बरामद किया गया।

साथ ही आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की हुंडई कंपनी की कार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,00,000/- है, जप्त की गई। इस प्रकार कुल मशरूका ₹8,30,500/- का जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना है।

उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली हरदा से निरीक्षक रोशन लाल भारती, सउनि दिनेश शेखावत, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक 368 दीपक जाट, प्रधान आरक्षक हरिप्रसाद पटेल, आरक्षक 75 प्रदीप मालवीय, आरक्षक 268 नीलेश पटेल, महिला आरक्षक 374 मीना यदुवंशी, आरक्षक कमलेश परिहार (सायबर सेल) एवं प्रधान आरक्षक चालक 76 नीलेश तिवारी की विशेष भूमिका रही।