jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : गुलजार भवन में नगर पालिका की अपूर्ण दुकान में निवासरत् दो बहनें जो उम्र में काफी वृध्द है, एक... हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम

महिलाओ की उड़ान एवं सशक्तिकरण की सबसे बड़ी बाधक कांग्रेस व उसके सहयोगी -नमिता अग्रवाल

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर हुई पत्रकार वार्ता, कांग्रेस को लगाई जमकर फटकार

हरदा:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय “कमल कुंज” पर पत्रकार वार्ता का आयोजन शनिवार दोपहर 4 बजे सम्पन्न हुआ।

जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर प्रदेश की मीडिया पैनलिस्ट नमीता अग्रवाल ने सम्बोधित किया।

- Install Android App -

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, जिला मंत्री पूजा शर्मा, प्रीती गहलोद , योगमाया शर्मा अनिता राठौर , जिला महामन्त्री बसंत राजपूत , राजेश गोदारा , देविसिंग सांखला विशेषरूप से उपस्थित रही।

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नमीता अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी जो आधी आबादी यानी महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की जो चर्चा हुई व हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संसद का विशेष सत्र इसलिए बुलवाया था कि उस अधिनियम में संशोधन करके उसे पारित करवाया जा सके ताकि 2029 में महिलाओं की भरपूर भागीदारी हो जो वे उसकी हकदार भी है। लेकिन एक छोटी मानसिकता के साथ इस महत्वपूर्ण बिल को गिराने का पाप कांग्रेस पार्टी व विपक्ष की पार्टियों ने किया है। जिसका खमियाजा आने वाले कई वर्षों तक उन्हें भुगतना पड़ेगा।

भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां पर महिलाओ को एक प्रेरणा दी जाती है व उनका मार्ग प्रशस्त किया जाता है ताकि वो आगे आये और अपने राजनीतिक जीवन के माध्यम से समाज की सेवा कर सके। हम कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों की घोर निंदा करते है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।