jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

हंगरी में पीटर मग्यार ने ली नए पीएम की शपथ

बुडापेस्ट। हंगरी के पीएम के रूप में शनिवार को पीटर मग्यार ने शपथ ली। इसके साथ विक्टर ओर्बन के 16 सालों के निरंकुश शासन का अंत हो गया। मग्यार की मध्य-दक्षिणपंथी टिस्ज़ा पार्टी ने एक आश्चर्यजनक उलटफेर में पिछले महीने ओर्बन की राष्ट्रवादी-लोकप्रिय फिडेज पार्टी को हराया था। हंगरी में साम्यवादी शासन के खत्म होने के बाद किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में मग्यार की पार्टी ने सबसे जयादा वोट हासिल किये और संसद की सीटें जीतीं।

- Install Android App -

रिपोर्ट के मुताबिक इस चुनाव में टिस्जा को संसद में दो-तिहाई बहुमत मिला, जिससे वह उन कई नीतियों को वापस ले सकेगी, जिनके कारण ओर्बन को उनके आलोचक धुर दक्षिणपंथी सत्तावादी करार देते थे। हंगरी की संसद में पीएम पद की शपथ लेने के बाद मग्यार ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने पद का इस्तेमाल हंगरी पर ‘‘शासन’’ करने के लिए नहीं, बल्कि ‘‘अपने देश की सेवा करने’’ के लिए करेंगे।

मग्यार ने कहा कि मैं यहां इसलिए नहीं खड़ा हूं क्योंकि मैं देश में किसी और से अलग हूं। मैं यहां इसलिए खड़ा हूं क्योंकि लाखों हंगरीवासियों ने बदलाव लाने का फैसला किया है। हमें जो विश्वास मिला है, वह हमारे लिए सम्मान और नैतिक दायित्व दोनों है, लेकिन साथ ही एक अद्भुत एहसास भी है। माना जा रहा है कि मग्यार की सरकार आने से हंगरी के यूरोपीय संघ के साथ राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आएगा। पूर्व पीएम ने अहम फैसलों पर बार-बार वीटो किया है, जिनमें हाल में पड़ोसी यूक्रेन को समर्थन देने से संबंधित निर्णय को वीटो करना शामिल है।