jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स... 16 मई 2026 का राशिफल - ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का फलादेश 16 मई 2026 आज मध्य प्रदेश मौसम 16 मई 2026 को जानिए मध्य प्रदेश की प्रमुख कृषि मंडियों के ताजा भाव जानिए 16 मई 2026 का मप्र सर्राफा बाजार अपडेट

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा

हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान के निर्देश

हरदा : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने शुक्रवार को सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री दिनेश चौहान, सभी लेखापाल, बीईई, बीपीएम, बीसीएम एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन 12 सप्ताह के पूर्व अनिवार्य रूप से किया जाए।

- Install Android App -

हाईरिस्क श्रेणी की महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इनकी सूची सभी कर्मचारियों के पास उपलब्ध हो ताकि समय पर प्रबंधन हो सके। प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में माह में कम से कम एक बार अनिवार्य रूप से ब्लड डोनेशन कैंप लगवाए, जिससे हितग्राहियों को समय पर पर्याप्त ब्लड उपलब्ध हो सके।

सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित स्थान से सार्थक एप पर अटेंडेंस लगाएं। जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता के हितग्राहियों के प्रसव अपडेट, ई-केवाईसी व डीबीटी अपडेट कराकर समय-सीमा पर भुगतान किया जाए।

समस्या वाले प्रकरणों का लेखापाल भोपाल जाकर निराकरण कराएं। टीबी मरीजों का शत-प्रतिशत चिन्हांकन कर तत्काल उपचार शुरू कराया जाए। बैठक में डॉ. सिंह ने निर्देशित किया कि सभी संस्थाओं में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश। डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन जन-स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारी लक्ष्य अनुसार कार्य कर आमजन को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।