jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम में 12 निरीक्षक/उनि का थोक तबादला, कोतवाली-इटारसी समेत 8 थानों के बदले प्रभारी खंडवा रोड़ पर सड़क मरम्मत का चल रहा था कार्य, रोलर की चपेट में आया बाइक सवार एक की मौत, दो घायल ।। कलेक्टर श्री जैन ने ‘सांझ चौपाल’ में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 13 जून को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में सभी जिला अधिकारी एक बस से पहुंचे ग्राम कायदा की सांझ चौपाल में कन्नौद मे बहनो ने सामूहिक मिलन समारोह आयोजित किया  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम हरदा जिला आगमन पर होगा भव्य स्वागत: विजय ... ग्रामीणों की सूझबूझ से बची मासूम, ट्रेन छूटने पर बदमाशों ने किया था अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने बच... हरदा : लम्बित किराए के प्राप्त होने पर दिया जाएगा स्कंधों का भुगतान  आज 10 जून 2026, सोना-चांदी के ताजा भाव

हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्सव!

हंडिया। धार्मिक नगरी हंडिया में 2 जून की रात भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रही है। श्री श्याम लखदातार परिवार द्वारा आयोजित प्रथम वर्ष “हिंडोला उत्सव” को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन के पोस्टर पर अंकित संदेश — “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

- Install Android App -

माँ नर्मदा आश्रम में आयोजित होने वाला यह भव्य कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस दौरान बाबा श्याम का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा, जहां महाआरती, छप्पन भोग, अखंड दिव्य ज्योत, आकर्षक श्रृंगार, इत्र एवं पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक विक्रांत अग्रवाल, आभा अग्रवाल एवं श्याम लाडला राहुल अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर करेंगे। आयोजन को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की जा रही हैं।श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।