हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ की आड़ में हमारी पार्टी की छवि और साख को दाँव पर लगाएगा, मैं हर उस शख्स के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहूँगा
हरदा। बीती रात सोशल मीडिया की फेसबुक आईडी से हरदा भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने एक पोस्ट शेयर की थी।
जिस पर लिखा था। नपा हरदा अध्यक्ष राजू कमेडिया ने ही हरदा का भविष्य खराब करके रखा है। उस पोस्ट पर सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन प्रतिक्रिया के बाद हरदा की राजनीति गरमा गई। आज उसी पोस्ट पर विजय जेवल्या ने अपने मन की बात रखी। ओर दुख व्यक्त करते हुए लिखा।
“जनता की आवाज़, पार्टी की साख और मेरी प्रतिबद्धता 🙏”
गत अनेक वर्षों से मेरा सार्वजनिक जीवन रहा है। भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में मैंने हमेशा आम जनों के बीच रहकर उनके सुख-दुख को साझा किया है। हरदा मेरी मातृभूमि भी है और कर्मभूमि भी। यहाँ की जनता से मेरा केवल संपर्क नहीं, बल्कि एक जीवंत पारिवारिक रिश्ता है।
पिछले दो वर्षों से हरदा नगर पालिका से संबंधित अनियमितताओं और लापरवाही के सैकड़ों मामले यहाँ की आम जनता द्वारा मेरे सामने लाए गए। एक जिम्मेदार नागरिक और कार्यकर्ता होने के नाते, मैंने इन समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को व्यक्तिगत रूप से सैकड़ों बार अवगत कराया। परंतु अत्यंत दुख का विषय है कि जनहित की इन बातों को हमेशा नजरअंदाज किया गया।
यह पोस्ट मुझे क्यों लिखनी पड़ी?
नगर पालिका की इस लगातार लापरवाही और अनियमितता का नुकसान भविष्य में मेरी मातृसंस्था भारतीय जनता पार्टी को उठाना पड़ सकता है। जब व्यक्तिगत प्रयासों को अनसुना कर दिया गया, तब पार्टी के हित और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मुझे इस विषय को सार्वजनिक रूप से उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
मैं भारतीय जनता पार्टी का एक सच्चा और निष्ठावान सेवक हूँ। संगठन की प्रतिष्ठा हमारे लिए सर्वोपरि है। जो भी व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ की आड़ में हमारी पार्टी की छवि और साख को दाँव पर लगाएगा, मैं हर उस शख्स के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहूँगा।
जनता की सेवा और पार्टी का गौरव ही मेरा एकमात्र संकल्प है।
हालांकि यह हमारे परिवार का विषय है मुझे भी सोशल मीडिया पर नहीं डालना था पर बहुत दुखी मन से करना पड़ा
माफी चाहूंगा

