jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स... 16 मई 2026 का राशिफल - ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का फलादेश 16 मई 2026 आज मध्य प्रदेश मौसम 16 मई 2026 को जानिए मध्य प्रदेश की प्रमुख कृषि मंडियों के ताजा भाव जानिए 16 मई 2026 का मप्र सर्राफा बाजार अपडेट

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ

10 दिन तक गांव-गांव पहुंचेगा कृषि संबंधी तकनीकी ज्ञान

हरदा : कृषक कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला हरदा में “कृषि रथ” अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही टिमरनी एवं खिरकिया विकासखंडों में भी तीन कृषि रथों का संचालन शुरू हुआ, जो आगामी 10 दिनों तक ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे।

जिले के कृषि रथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कासदे, कृषि वैज्ञानिक डॉ. पुष्पा झरिया, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण बांके एवं अन्य विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Install Android App -

उप संचालक श्री कास्दे ने बताया कि कृषि रथ के माध्यम से जिले की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण व एग्री स्टैक पर फार्मर आईडी बनाने, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, कीट एवं रोग प्रबंधन, नरवाई प्रबंधन, फसल विविधीकरण, कृषि को लाभकारी बनाने के उपाय व विभाग की जनकल्याणकारी योजनाएं,

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कृषि रथ में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक तथा कृषि, आत्मा परियोजना, पशुपालन, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन मौजूद रहकर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देंगे।

कृषि रथ रोजाना 3 से 4 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों एवं योजनाओं से लाभान्वित करेगा। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।