jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स... 16 मई 2026 का राशिफल - ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का फलादेश 16 मई 2026 आज मध्य प्रदेश मौसम 16 मई 2026 को जानिए मध्य प्रदेश की प्रमुख कृषि मंडियों के ताजा भाव जानिए 16 मई 2026 का मप्र सर्राफा बाजार अपडेट

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ

हरदा : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस ‘डेंगू नियंत्रण के लिए जनभागीदारी, जाँच करें, सफाई करें और ढके’ थीम पर मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने कर्मचारियों व आमजन को डेंगू नियंत्रण की शपथ दिलाई।

उन्होंने अपील की कि टंकियों, कूलरों व अन्य पात्रों में जमा पानी में हर तीन दिन में मच्छर के लार्वा की जाँच करें, सफाई करें और पानी को ढककर रखें। डॉ. सिंह ने कहा, ‘डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ व रुके हुए पानी में अंडे देता है। इसलिए घर व आस-पास पानी जमा न होने दें और निकासी की व्यवस्था करें। डेंगू नियंत्रण के लिए हम सभी की जागरूकता और सहभागिता जरूरी है।’

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए। ग्रामों में नारा लेखन, ऑटो से माइकिंग व पंपलेट वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया।

- Install Android App -

डेंगू के लक्षण और बचाव

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि डेंगूू से संक्रमित होने के 4-7 दिन में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशी-हड्डी-जोड़ों में दर्द, उल्टी, आंखों में दर्द, त्वचा पर लाल चकते, सांस लेने में कठिनाई, थकान, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखाई देते है। बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराएं।

जिला चिकित्सालय हरदा में डेंगू की जांच निःशुल्क उपलब्ध है। मच्छरदानी का उपयोग करें, खिड़की-दरवाजों पर जाली लगवाएं, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, कूलर का पानी सप्ताह में बदलें, पानी के बर्तन ढककर रखें, आस-पास पानी जमा न होने दें।