jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स... 16 मई 2026 का राशिफल - ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का फलादेश 16 मई 2026 आज मध्य प्रदेश मौसम 16 मई 2026 को जानिए मध्य प्रदेश की प्रमुख कृषि मंडियों के ताजा भाव जानिए 16 मई 2026 का मप्र सर्राफा बाजार अपडेट

हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज

200 से अधिक गांवों को मिलेगी लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से मुक्ति

- Install Android App -

हरदा : मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड हरदा वृत्त के उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। ग्राम सोडलपुर (गुराड़खेड़ा) स्थित 132 के.वी. अति उच्चदाब उपकेन्द्र में नया पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत (चार्ज) कर दिया गया है। ट्रांसमिशन कम्पनी के द्वारा नियमानुसार 3 दिन बाद निगमित 33 के.व्ही. नवीन फीडरों पर क्रमशः प्रति फीडर को ऊर्जीकृत किया जाएगा।

महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि नवनिर्मित अति उच्चदाब सोडलपुर उपकेन्द्र से टिमरनी, रहटगांव, करताना, सोडलपुर, उन्द्राकच्छ व टेमागांव क्षेत्र के लगभग 200 से अधिक ग्रामों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय किया जा सकेगा। इससे लगभग 51357 कृषि घरेलूू, गैर घरेलू एवं औद्योगिक एल.टी. एवं एच.टी. उपभोक्ता लाभान्वित होंगे तथा कम वॉल्टेज व अधिक ट्रिपिंग की समस्या का निराकरण होगा।