jhankar
ब्रेकिंग
पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनो सहित सामाजिक संगठन ,कांग्रेस पदाधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर शव रख... प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में शहीदों की विधवाओं एवं संतानों के लिए अब एक सीट रहेगी आरक्षित हरदा में 18 से 25 मई तक चलेगा ‘जनभागीदारी सप्ताह’ नागरिकों से अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील हरदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि: प्राथमिक शाला शुक्करवारा को मिला ‘सिल्वर’ ग्रेड 3 साल बाद भी सुदामा नगर को नहीं मिला पानी — नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार से वार्डवासी परेशान स्व.पी.सी.पोर्ते जी एक नेक दिल इंसान थे - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन  गुर्जर छात्रावास भवन हरदा में देवनारायण भवन का हुआ लोकार्पण 17 मई 2026 - सोना-चांदी के ताजा भाव इंदौर में रक्षा तकनीक का कमाल: 'नागपाश' ड्रोन जैमर और 2 करोड़ का फायर फाइटिंग रोबोट लॉन्च

प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में शहीदों की विधवाओं एवं संतानों के लिए अब एक सीट रहेगी आरक्षित

उच्च शिक्षा विभाग ने समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को जारी किए निर्देश

- Install Android App -

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के परिपालन में उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में पुलिस, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) में शहीद होने वाले कर्मियों की विधवाओं तथा उनके आश्रित बच्चों के लिए एक अतिरिक्त सीट आरक्षित की है। आयुक्त उच्च शिक्षा द्वारा इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में स्वीकृत सीटों के अतिरिक्त एक सुपरन्यूमेरेरी (अतिरिक्त) सीट निर्धारित की गई है, इससे नियमित सीटों की संख्या प्रभावित नहीं होगी। इस आरक्षण का लाभ केवल पात्र अभ्यर्थियों को सक्षम प्राधिकारी(गृह विभाग अथवा संबंधित विभाग) द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर मिलेगा। पात्र अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पृथक श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करना होगा।