jhankar
ब्रेकिंग
सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...

युद्ध स्तर पर सुधार के बाद घरेलू फीडर पर बहाल हुई विद्युत व्यवस्था

हरदा : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा द्वारा जिला हरदा अंतर्गत 10 वितरण केन्द्रों में 33 केव्ही के 22 फीडरों से जुड़े 33/11 केव्ही के 41 उप केन्द्रों से निर्गमित 11 केव्ही के 217 फीडरों से घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत प्रदाय किया जाता है। जिले में 5 जून से 7 जून 2026 के मध्य आंधी-तूफान एवं वर्षा के कारण बड़े पैमाने पर विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई।

उप महाप्रबन्धक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा ने बताया कि इस दौरान जिले के ग्राम हंडिया, चारूवा, बुदड़ा, रहटगांव, टिमरनी, खिरकिया के आस-पास के क्षेत्रों में पेड़ टूटकर लाइनों पर गिरने व पोल टूटने से 152 गांवों में विद्युत प्रदाय बाधित हो गया था।

- Install Android App -

इस दौरान 33 केव्ही, 11 केव्ही व निम्नदाब लाइन के कुल 167 पोल तथा विभिन्न विभिन्न क्षमता के 9 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गये थे।

विद्युत बाधा को दूर करने के लिए वृत्त, संभागीय एवं वितरण केन्द्र के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ विभाग में संलग्न ठेकेदारों की मदद से युद्ध स्तर पर काम किया गया। पोल खड़े कर एवं लाइन सुधार कर शत-प्रतिशत घरेलू फीडरों में विद्युत प्रदाय चालू कर दिया गया है।