jhankar
ब्रेकिंग
Big News: कुसिया के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी पटवारियों की लापरवाही से अटके फौती नामांतरण, एसडीम विजय राय ने दिए सख्त निर्देश, कहां लापरवाही बर्दा... हंडिया : अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सीएम हेल्पलाइन पर दोबारा अपडेट हुई शिकायत! आज का सोना-चांदी रेट – 11 जून 2026 शहर का कचरा समय से नहीं उठा तो नगरपालिका कार्यालय में डाला जाएगा कचरा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित आज MP का मौसम और तापमान 🌤️ 11 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की खास खबरें 11 जून 2026, बुधवार – देश-विदेश की बड़ी खबरें आज का पंचांग और राशिफल– 11 जून 2026, गुरुवार हंडिया : बंद पड़े भवन के सामने गंदगी का साम्राज्य! मोहल्लेवासियों की लापरवाही से खाली जगह बनी कचरा ड...

12 से 18 जून तक ‘जन कल्याण शिविर’ – वार्ड में पहुंचकर सुनेंगी नगरपालिका समस्याएं

नागरिक अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। 

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा “जन कल्याण, जन समस्या निवारण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की टैगलाइन आपकी समस्या, हमारा समाधान आपके वार्ड में” रखी गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन “रिंकू भैया” ने बताया कि शिविर 12 जून से 18 जून तक वार्डवार आयोजित होंगे। इसमें नागरिक अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं का वितरण भी मौके पर किया जाएगा।

- Install Android App -

शिविर का वार्डवार शेड्यूल 

12 जून, शुक्रवार दोपहर 12 से 2 बजे वार्ड 03 दुर्गा कॉलोनी बानापुरा धर्मशाला, वार्ड 01-02 खेड़ापति मांगलिक भवन बानापुरा 13 जून, शनिवार वार्ड 05-06-07 मांगलिक भवन भीलपुरा दोप 12 से 2 बजे, वार्ड 08-09-10 गोवर्धन मंदिर धर्मशाला दोप 2 से 4 बजे 17 जून, बुधवार: वार्ड 11-12-13 राठी धर्मशाला, खिचली विमान के पास दोप 12 से 2 बजे, वार्ड 04-14-15 सोनिया गांधी कॉम्प्लेक्स दोप 2से 4 बजे

18 जून, गुरुवार – महाशिविर दोप 12 से 4 बजे वार्ड 01 से 15 तक के सभी नागरिकों के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय सिवनी मालवा में।

उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरसिंह उईके ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।