jhankar
ब्रेकिंग
उड़ान सोशल फाउंडेशन ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने किया प्... हरदा : शासकीय कार्यालयों में मितव्ययता बरतने के निर्देश कृषि विज्ञान केंद्र हरदा मे पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसार... हंडिया : लापरवाही अनदेखी: ग्राम पंचायत के 100 मीटर की दूरी पर 3 दिन से मृत अवस्था में पड़ा कुत्ता, ब... हरदा : प्रवासी मजदूरों के अधिकार एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, दंपती गिरफ्तार आज 20 जून 2026 दिन शनिवार को देश की मुख्य अपडेट खबरे मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 20 जून 2026, शनिवार | भारत के पड़ोसी देशों की मुख्य खबरों की झलक 20 जून 2026, शनिवार का पंचांग और राशिफल 20 जून 2026, शनिवार | हरदा जिला, मध्य प्रदेश का मौसम

हरदा : प्रवासी मजदूरों के अधिकार एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

हरदा : महाड़ सामाजिक न्याय एवं विकास समिति हरदा द्वारा प्रवासी मजदूरों के अधिकार, सुरक्षा एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय (19-20 जून ) कार्यशाला का आयोजन होटल इंद्र महल, हरदा में किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, वालेंटियर्स एवं समुदाय प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यशाला के दौरान प्रवासी मजदूरों की वर्तमान स्थिति, श्रम कानून, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, महिला एवं बाल विकास योजनाएं, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, जबरन मजदूरी (Forced Labour), बंधुआ मजदूरी (Bonded Labour), न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित पलायन तथा सरकारी योजनाओं तक पहुंच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विशेषज्ञ वक्ताओं ने प्रतिभागियों को बताया कि प्रवासी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने तथा शोषण की घटनाओं की पहचान एवं रोकथाम में समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यशाला में समूह चर्चा, अनुभव साझा करने और केस स्टडी के माध्यम से प्रतिभागियों की क्षमता वृद्धि की गई।

- Install Android App -

समापन सत्र में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कार्यशाला से उन्हें प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्य करने की नई दिशा प्राप्त हुई है।

कार्यक्रम के अंत में सभी वालेंटियर्स, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में महाड़ संस्था से संचालक महोदय सुन्दर सिंह खडसे जी, एड ज्योति दमाडे जी, पुलिस विभाग से DSP अरुणा सिंह जी, श्रम विभाग से चंद्र प्रकाश एवं इरशाद जी , डॉ रतनसिंह,गरीबदास दुधे जी, तहसील कार्यालय से प्रमोद दमाडे आयुष जी निलेश बिल्लौरे आदि कार्यकर्ता एवं वक्ता शामिल रहे