jhankar
ब्रेकिंग
जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

उड़ान सोशल फाउंडेशन ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने किया प्रतिभाओं का सम्मान।

हरदा, मुस्लिम समाज उड़ान सोशल फाउंडेशन द्वारा जिले के 180 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सोडलपुर रोड स्थित रॉयल पाम रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान और कोडिंग के प्रति रुचि विकसित करने की सलाह दी। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान समय में कोडिंग और डिजिटल कौशल युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने भी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

- Install Android App -

उड़ान सोशल फाउंडेशन के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से रैयान हुसैन, रिजवान अरबी, शाहिद शेख, शाहबाज कबीर, शब्बीर खान एवं अनस खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती मोहम्मद रिजवान साहब ने की। वहीं भोपाल से आए स्कॉलर जुबेर सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को करियर एवं शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में रज्जाक अरबी, यासीन हुसैन पाकीजा, सैफ भाई, तनवीर भाई, हाजी रफीक खान, हाजी यामीन पटेल एवं डॉ. रविंद्र कुशवाहा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।