jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर रविवार को ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ की थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी. एस. रघुवंशी, एसडीएम श्री अशोक कुमार डेहरिया सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक व विद्यार्थीगण ने भी योगाभ्यास किया।

- Install Android App -

इस अवसर पर कोलकत्ता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष आतिथ्य में कोलकाता में हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ीं। जबलपुर के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी योगाभ्यास किया।