jhankar
ब्रेकिंग
बिहार के लखीसराय में NEET री-एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा, सॉल्वर गैंग के 30 लोग गिरफ्तार हम्माल एवं मजदूरों के मध्य नशा मुक्ति प्रभात वार्ता का हुआ आयोजन राहत भरी खबर: मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म, गैस सिलेंडर अब अगले दिन घर पहुंच रहा MP वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने जीतू पटवारी के गोदाम संचालक को भेजा नोटिस, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी बैतूल में दो अलग-अलग हत्या की वारदात, इलाके में दहशत। ग्राम जावरा में खेत से मिला युवक का शव 23 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मध्य प्रदेश खेल अकादमी वर्ष 2026-27 हेतु टेलेंट सर्च कार्यक्रम जनपद पंचायतों के सीईओ सप्ताह में तीन दिन फील्ड विजिट पर रहेंगे जानिए 22 जून सोमवार को मध्यप्रदेश का कैसा रहेगा मौसम  आज- हरदा जिले का मौसम और तापमान। जिले में बारिश होने की 2 से 3 प्रतिशत संभावना 

जानिए 22 जून सोमवार को मध्यप्रदेश का कैसा रहेगा मौसम 

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल।आज प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हैं। बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगह गरज-चमक, आंधी और बारिश होगी। अगले 4 दिनों में तापमान 2-3°C गिरने से गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून 25 जून तक MP में दस्तक दे सकता है।

कहां हो सकती है बारिश-आंधी: IMD अलर्ट

IMD ने आज प्रदेश के 23 जिलों में गरज-चमक, बारिश और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना :

– भोपाल, नर्मदापुरम संभाग : विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा

जबलपुर संभाग : छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्णा, मंडला, डिंडौरी

– शहडोल संभाग : अनूपपुर, शहडोल, उमरिया

- Install Android App -

– सागर संभाग : दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी

अन्य अपडेट:

– भोपाल : सुबह से बादल छाए। दोपहर में रिमझिम और तेज बारिश शुरू। ई-3 अरेरा कॉलोनी, रानी कमलापति स्टेशन, 10 नंबर मार्केट में सड़कें गीली हुईं। अभी 24°C के साथ थंडरस्टॉर्म, 27 किमी/घंटा की हवा।

इंदौर, रीवा, सागर संभाग : कहीं-कहीं आंधी-बारिश के आसार।

जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, उमरिया : हीटवेव/लू का अलर्ट भी जारी। यानी इन इलाकों में गर्मी के साथ-साथ शाम को बारिश हो सकती है।

– सबसे गर्म : खजुराहो 42.4°C

– सबसे ठंडा : पचमढ़ी 19.8°C

किसानों के लिए सलाह : खेतों में रखी उपज सुरक्षित स्थान पर रखें। आंधी-बिजली गिरने के दौरान खुले में या पेड़ों के नीचे न रहें।