jhankar
ब्रेकिंग
बिहार के लखीसराय में NEET री-एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा, सॉल्वर गैंग के 30 लोग गिरफ्तार हम्माल एवं मजदूरों के मध्य नशा मुक्ति प्रभात वार्ता का हुआ आयोजन राहत भरी खबर: मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म, गैस सिलेंडर अब अगले दिन घर पहुंच रहा MP वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने जीतू पटवारी के गोदाम संचालक को भेजा नोटिस, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी बैतूल में दो अलग-अलग हत्या की वारदात, इलाके में दहशत। ग्राम जावरा में खेत से मिला युवक का शव 23 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मध्य प्रदेश खेल अकादमी वर्ष 2026-27 हेतु टेलेंट सर्च कार्यक्रम जनपद पंचायतों के सीईओ सप्ताह में तीन दिन फील्ड विजिट पर रहेंगे जानिए 22 जून सोमवार को मध्यप्रदेश का कैसा रहेगा मौसम  आज- हरदा जिले का मौसम और तापमान। जिले में बारिश होने की 2 से 3 प्रतिशत संभावना 

MP वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने जीतू पटवारी के गोदाम संचालक को भेजा नोटिस, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

भोपाल: इंदौर स्थित लक्ष्य वेयरहाउस में मिलीं 6 बड़ी खामियां

मकडा़ई एकसप्रेस 24 इंदौर । मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वामित्व वाले इंदौर के लक्ष्य वेयरहाउस, पालिया रोड के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कॉर्पोरेशन के इंदौर क्षेत्रीय प्रबंधक बी.एल. चौहान के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में पूछा गया है कि अनुबंध शर्तों का उल्लंघन करने पर क्यों न गोदाम को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए।

2400 मीट्रिक टन खाद्यान्न भंडारित, फायर सेफ्टी नदारद

नोटिस के अनुसार लक्ष्य वेयरहाउस में करीब 2400 मीट्रिक टन सरकारी खाद्यान्न का भंडारण किया गया है। निरीक्षण में 6 बड़ी विसंगतियां सामने आई हैं। कॉर्पोरेशन ने कहा कि इन खामियों के कारण कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। सबसे बड़ी कमी फायर सेफ्टी को लेकर है। गोदाम में आग बुझाने के लिए बाल्टी, रेत और जरूरी उपकरण तक नहीं मिले।

अध्यक्ष संजय नगायच ने किया था औचक निरीक्षण

मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने रविवार को सांवेर विधानसभा के पालिया गांव में जीतू पटवारी के चार वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया था।

- Install Android App -

नगायच ने कहा कि पटवारी इतने बड़े नेता हैं, लेकिन उनके वेयरहाउस में आग बुझाने के बुनियादी इंतजाम भी नहीं थे। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को नोटिस जारी करने और सरकारी अनाज भंडारण की पात्रता खत्म करने के निर्देश दिए थे।

जीतू पटवारी का पलटवार: “तुरंत खाली कर लें गोदाम

नोटिस और कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद जीतू पटवारी ने कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक अनुराग वर्मा को फोन किया। पटवारी ने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो उनके वेयरहाउस तुरंत खाली कर दिए जाएं। उन्होंने इसे राजनीतिक द्वेष भावना से की गई कार्रवाई बताया और कहा कि वे किसी के दबाव में झुकने वाले नहीं हैं।

100 से ज्यादा वेयरहाउसों की जांच जारी

कॉर्पोरेशन अध्यक्ष संजय नगायच ने बताया कि उन्होंने अब तक प्रदेश के करीब 100 वेयरहाउसों का निरीक्षण किया है। इनमें पटवारी के चार गोदाम भी शामिल हैं। निरीक्षण में कई जगह फायर सेफ्टी और अन्य मानकों का उल्लंघन मिला है। सभी को नियमानुसार नोटिस भेजे जा रहे हैं।

7 दिन का अल्टीमेटम

कॉर्पोरेशन ने गोदाम संचालक को 7 दिन का समय दिया है। तय समय में खामियां दूर नहीं की गईं तो वेयरहाउस की सरकारी अनाज भंडारण की पात्रता हमेशा के लिए निरस्त कर दी जाएगी और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई होगी।