jhankar
ब्रेकिंग
कोतवाली पुलिस हरदा ने जप्त की 3 टन 300 किलो अवैध मछली मंडला: बैगा आदिवासी मजदूर परिवार को आया 11.44 लाख का बिजली बिल, बिजली विभाग बोला - 'मिस्टेक हो गई' आज 5 जुलाई 2026, रविवार देश- विदेश की 20 खास खबरें (TOP-20) आज 5 जुलाई 2026 - मध्यप्रदेश की ताज़ा 20 खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ आज 5 जुलाई 2026 - देश का मौसम कैसा रहेगा आज 5 जुलाई 2026 की हरदा हलचल मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मुंबई में तेज बारिश-आंधी का कहर 21 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मौत से पहले बनाया वीडियो; पुलिस जांच में जुटी आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल - 5 जुलाई 2026, रविवार वार्ड 08 में आज होगा वृहद वृक्षारोपण,पार्षद अनुराधा दीक्षित ने कहा एक पेड़ सौ खुशियाँ लाए"इसलिए एक प...

धनवाड़ा में माचक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

हरदा : लगातार हो रही बारिश के कारण धनवाड़ा क्षेत्र में माचक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से तीन लोग नदी के बीच स्थित घर एवं पेड़ पर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयसिंह पिता अजबसिंह, रूपचंद पिता टीकाराम एवं गणेश पिता शिवप्रसाद नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बीच में स्थित घर एवं पेड़ पर फंस गए थे। सूचना मिलते ही एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, तहसीलदार श्रीमती लवीना घाघरे तथा एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वर्षा ऋतु के दौरान नदी-नालों के समीप जाने अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें तथा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।