jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

वार्ड 08 में आज होगा वृहद वृक्षारोपण,पार्षद अनुराधा दीक्षित ने कहा एक पेड़ सौ खुशियाँ लाए”इसलिए एक पेड़ अवश्य लगायें 

पार्षद अनुराधा दीक्षित ने क्षेत्रवासियों से की शामिल होने की अपील

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 08 में रविवार को एक बड़े वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस अभियान का नेतृत्व वार्ड की पार्षद श्रीमती अनुराधा दीक्षित एवं पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित कर रहे हैं।

 

- Install Android App -

पार्षद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम 05 जुलाई, रविवार को प्रात: 11:00 बजे अस्पताल की मल्टी के पास, तवा कॉलोनी में आयोजित होगा। आयोजकों का कहना है कि एक पेड़ सौ खुशियाँ लाए” के संदेश के साथ सभी क्षेत्रवासी इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

अधिकारी रहेंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में एस.डी.एम. विजय राय टी.आई. सुधाकर बासकर और नगर पालिका सी.एम.ओ. अमर सिंह उईके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय पटेल राधेश्याम पटेल मुकेश पटेल विक्रम पटेल समीर शर्मा जीतू सोलंकी विकास पाठक सुदेश शर्मा समित पटेल सहित वार्ड के वरिष्ठजन व पत्रकारगण विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पार्षद श्रीमती दीक्षित ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शीतल छाया और सुरक्षित भविष्य का सबसे सुंदर उपहार है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के इस संकल्प को सफल बनाने की अपील की है।