jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2026 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा किया जाएगा 

हरदा : जिले में खरीफ 2026 में जिले स्तर पर मूंग और पटवार स्तर पर सोयाबीन, मक्का, धान सिंचित, धान असिंचित अधिसूचित है जिसका किसान द्वारा देय प्रीमियम मूंग – 618, सोयाबीन – 766, मक्का – 694, धान सिंचित – 946, धान असिंचित – 652 रुपए प्रति हेक्टेयर है। उप संचालक कृषि हरदा ने अऋणी/कालातीत (एन.पी.ए.) कृषक भाईयो से अनुरोध किया है

- Install Android App -

कि वे कॉमन सर्विस सेन्टर अथवा बैंक के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज ऋणपुस्तिका, बैंक पासबुक, आधारकार्ड तथ्रर बटाईदार कृषक के लिए आवश्यक दस्तावेज खोटनामा, ऋणपुस्तिका, बैंक पासबुक, आधारकार्ड एवं कृषि भूमि स्वामी का आधारकार्ड ले जाकर फसल बीमा करवा सकते है। इस हेेतु फार्मर आईडी भी बना हुआ होना आवश्यक है।

उन्होने बताया कि फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रचार-प्रसार करने के लिए जा रहे है, किसान भाई इन प्रतिनिधियों से भी फसल बीमा संबंधी जानकारी ले सकते है। इसकेे अलावा फसल बीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाईन नम्बर 14447 पर भी संपर्क किया जा सकते है।