jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

सम्पर्क अभियान केे तहत विद्युत संबंधी 649 शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण

हरदा :  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड हरदा के अंतर्गत सभी वितरण केंद्रों द्वारा ‘संपर्क अभियान 2026 के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उप महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युुत वितरण कम्पनी ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित शिविरों में कुल 816 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 649 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

- Install Android App -

इसके अतिरिक्त 36 नए विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन प्राप्त हुए।शिविरों में हरदा शहर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली एवं अन्य वितरण केंद्रों पर आयोजित शिविरों में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली एवं उसके लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही स्मार्ट मीटर एवं सामान्य डिजिटल मीटर की जांच उपभोक्ताओं के समक्ष प्रदर्शित कर यह बताया गया कि स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली पूरी तरह सही एवं पारदर्शी है। शिविरों में महाप्रबंधक हरदा, उपमहाप्रबंधक हरदा उत्तर एवं हरदा दक्षिण के साथ-साथ विभिन्न वितरण केंद्रों के प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक भी उपस्थित रहे।