jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

हरदा: किसानों ने विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध

हरदा। ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी की मात्रा बढ़ाने, पिछले वर्ष की सोयाबीन फसल की लंबित बीमा राशि का भुगतान कराने तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था में बदलाव के विरोध में आम किसान यूनियन ने शुक्रवार को जिले के कई गांवों में मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि 2 जुलाई को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर विभिन्न मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई थी। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर गांव-गांव विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

- Install Android App -

इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम अबगांव खुर्द, आलनपुर, भुन्नास और आदमपुर सहित कई गांवों में किसानों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आम किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो जिले के सभी गांवों में आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके बाद जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना भी दिया जाएगा।