jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही

3 दिन में 370 प्रकरण में 115.35 लाख रूपये की आकलित बिलिंग की

हरदा : मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा वृत्त ने विद्युत चोरी और अनाधिकृत विद्युत उपयोग पर लगाम लगाने के लिए विशेष सघन जांच अभियान चलाया। महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार के निर्देश पर 7 से 9 जुलाई तक वृत्त के सभी वितरण केंद्रों में गठित 19 टीमों द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत रूप से विद्युत उपयोग के 370 प्रकरण पाए गए।

- Install Android App -

विद्युत अधिनियम एवं कंपनी के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही करते हुए लगभग 115.35 लाख रुपये की आकलित बिलिंग की गई। महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत का उपयोग केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से करें और विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग से बचें।

उन्होने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। भविष्य में भी विद्युत चोरी रोकने हेतु इस प्रकार के सघन जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे।