ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे, नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीडियो
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। नगर पालिका द्वारा लगाई गई पानी की टंकी आम जनता के लिए राहत बनने के बजाय मुसीबत बन गई है। टंकी इतनी ऊंची बनाई गई है कि छोटे बच्चे और बुजुर्ग उस तक पहुंच ही नहीं पा रहे।
एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक कम उम्र का लड़का और लड़की पानी की टंकी के पास खड़े हैं। टंकी की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि उनके हाथ वहां तक नहीं पहुंच पा रहे। मजबूरन लड़का घुटने टेक देता है और उसी अवस्था में लड़की किसी तरह पानी पीने की कोशिश करती है।
यह दृश्य न सिर्फ नगर पालिका की लापरवाही को दिखाता है, बल्कि व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है। पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए बच्चों को इस तरह संघर्ष करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टंकी बनाते समय इस बात का ध्यान नहीं रखा गया कि हर उम्र के लोग आसानी से पानी ले सकें। लोगों ने मांग की है कि टंकी के नीचे स्टेप या नल की व्यवस्था छोटी ऊंचाई पर की जाए, जिससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बिना परेशानी पानी पी सकें।
शहर के नागरिको की नगर पालिका से अपेक्षा है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाए, ताकि किसी बच्चे को फिर घुटने टेक कर पानी न पीना पड़े। संवाददाता ने यह वीडियो रात्रि लगभग 10:00 बजे दिखा इसलिए कोई भी जिम्मेदारी अधिकारी से बात नहीं हो पाई है।

