हरदा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सूरज पिता मिश्रीलाल जाट निवासी ग्राम सोनतलाई थाना हंडिया व राजेश पिता गोविन्द राम सारन निवासी ग्राम मांदला थाना छीपाबड़ को 6 माह के लिये जिलाबदर करने का आदेश जारी किये हैं। जिला बदर की अवधि में आरोपीगण सूरज जाट व राजेश सारन हरदा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, सीहोर और बैतूल जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
ब्रेकिंग
