हरदा, । महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 26 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 54 का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र में उपस्थित बच्चों एवं माताओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का अवलोकन किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने केंद्र पर दस्तक अभियान के तहत 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, बच्चों के वजन मापन, बीमार बच्चों की पहचान तथा आवश्यकतानुसार रेफरल की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, पोषण परामर्श एवं आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) गोलियों के वितरण की जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 54 पर मंगल दिवस के अवसर पर बालक दिव्यांश का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सुश्री भारती भल्लावी, पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा चौहान एवं श्रीमती रेखा गौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जगनवार, सहायिका सावित्री गौर तथा स्वास्थ्य विभाग से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक मदन मोहन मालवीय, एमएनडी मनीष शकरगाए, एएनएम अंजना सरकार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

