jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

PM मोदी का बड़ा बयान: “गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं”जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई नारेबाजी पर जारी किया वीडियो संदेश

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात सोशल पर एक वीडियो संदेश जारी कर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान अपने खिलाफ नारेबाजी और गाली-गलौज करने वाले युवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया।

“उन्हें माफ करना चाहता हूं, सजा नहीं”

PM मोदी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को गालियां दीं। इसके बावजूद वे उन गुमराह बच्चों को माफ करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे यह समझ है कि युवा पीढ़ी को समझा सकते हैं। गालियां किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। इन युवाओं को सजा देना या अदालतों के चक्कर कटवाना भी समस्या का हल नहीं होगा।”

“यह समय उन्हें गले लगाने और सही रास्ता दिखाने का है”

PM ने आगे कहा कि बेटियों के मुंह से ऐसी अभद्र भाषा सुनना सांस्कृतिक धटका है। “लोग गलतियां करते हैं। आखिर वे हमारे ही बच्चे हैं। उन्हें सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य है।”

- Install Android App -

उन्होंने जोर देकर कहा कि जीभ का दांत काट ले तो हम दांतों को नहीं तोड़ते। “दोनों हमारे अपने हैं।” इसी तर्ज पर देश के युवा भी अपने हैं।

युवाओं से की खास अपील 

PM मोदी ने वीडियो में युवाओं से आगे आने और अपनी गलतियों से सीखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है और ऐसे समय में नफरत और गाली-गलौज से कुछ हासिल नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि इस समय जरूरत गुस्से की नहीं, बल्कि युवाओं को गले लगाकर उन्हें सही दिशा दिखाने की है।

संदेश का मकसद: जोड़ना, तोड़ना नहीं

प्रधानमंत्री के इस संदेश को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में असहमति हो सकती है, लेकिन भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए।

PM ने साफ किया कि उनका मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को देश निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।