jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या...

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026

🌧️ जिले में पिछले 24 घंटे में औसत 1.9 मिमी बारिश

हरदा। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 1.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 5.6 मिमी बारिश सिराली तहसील में हुई, जबकि टिमरनी और रहटगांव में वर्षा नहीं हुई।

अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे तक हरदा में 0.8 मिमी, खिरकिया में 3.4 मिमी तथा सिराली में 5.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इस मानसून सीजन में जिले में अब तक 514.5 मिमी औसत वर्षा हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 647.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। इस तरह इस वर्ष अब तक लगभग 133 मिमी कम बारिश हुई है।

किशोर कुमार के जन्मोत्सव पर आज संगीतमय संध्या

हरदा। महान गायक किशोर कुमार के जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार, 4 अगस्त को शाम 7 बजे शहर के एक होटल में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

आज से शुरू होगा ’10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’

हरदा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आज (4 अगस्त) ओम शांति भवन में “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कुकरावाद में नंदी पर धारदार हथियार से हमला

- Install Android App -

हरदा। ग्राम कुकरावाद में अज्ञात बदमाशों ने नंदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में नंदी के पैर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल नंदी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 12 से अधिक राजस्व सेवाएं प्रभावित

हरदा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले के पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले गए। पटवारियों ने शासकीय बस्ते एवं रिकॉर्ड तहसील कार्यालय में जमा करा दिए हैं।

संघ के जिला अध्यक्ष आर. के. जोशी ने बताया कि शासन द्वारा मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण आंदोलन किया जा रहा है। हड़ताल से नामांतरण, सीमांकन, फौती, नक्शा, राजस्व रिकॉर्ड सहित 12 से अधिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

💐 एसडीएम संजीव कुमार नागू को दी भावभीनी विदाई

टिमरनी। बुधनी स्थानांतरण पर एसडीएम संजीव कुमार नागू का सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किए। समारोह में नवागत एसडीएम शैलेंद्र बढ़ोनिया, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, एसडीएम रचना बाहरे सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

🌱 इमलीढाना में पौधारोपण, हरित हरदा अभियान को मिला बढ़ावा

हरदा। “हरित हरदा-समृद्ध धरा” अभियान के तहत जल संसाधन विभाग ने इमलीढाना टैंक परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में एसडीएम सोनम चाकसिया, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान “अतिक्रमण हटाएंगे, नहर किनारे पेड़ लगाएंगे” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

🕉️ सावन के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सोडलपुर। सावन माह के पहले सोमवार को सोडलपुर सहित आसपास के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध एवं पंचामृत से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।