jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत हरदा में गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 20 ग्राम गांजा व बाइक जब्त सेंट मेरी स्कूल के सामने एबीवीपी का प्रदर्शन, 2 घंटे तक जाम चेतावनी - लगातार बारिश से नर्मदा उफान पर, 24 घंटे में 0.440 मीटर और बढ़ा जलस्तर सिंगाजी धाम मार्ग पर युवाओं ने किया पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प हरदा: तिरंगा यात्रा से गूंजे स्कूल, पौधरोपण के साथ शुरू हुई रामदेवरा पदयात्रा, सिंगाजी मार्ग पर युवा... हरदा हलचल 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार को जिले खास खबरे इंदौर: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कार का लॉक तोड़ते थे चोर, बिजली काटकर करते थे वारदात, महिला की मदद से ... MP Weather Update: 12 अगस्त बुधवार को मप्र में भारी बारिश का अलर्ट, हरदा-नर्मदापुरम-बैतूल में अति भा... भोपाल में भारी बारिश-जलभराव के कारण 12 अगस्त को सभी स्कूल बंद, कलेक्टर के आदेश पर अवकाश घोषित नर्सर...

बारिश से गिरा पेड़, वाहन चालक घायल, तहसीलदार ने पहुंचाकर कराई मदद

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार देर शाम शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते भरलाय मुख्य मार्ग पर एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया।

हादसे के समय वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक इसकी चपेट में आ गया और घायल हो गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार नितिन झोड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायल चालक को उपचार के लिए सिवनी मालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

- Install Android App -

पेड़ गिरने से भरलाय मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम के साथ ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। और रस्सियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारु किया गया।

 

तहसीलदार नितिन झोड़ ने बताया कि बारिश के कारण मार्गों पर कहीं भी पेड़ गिरने की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और जलभराव वाले स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तहसीलदार ने यह भी कहा कि बारिश में जरूरी काम हो तो ही घर से निकले नदी नाले में पानी अगर है तो उसे पर ना करें प्रशासन को सूचना दें।