jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

हरदा हलचल 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार को जिले खास खबरे

बैंक कर्मी करेंगे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, शाम 5:15 बजे बैंक ऑफ इंडिया के सामने एकत्र होंगे

हरदा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे। मध्यप्रदेश बैंक एम्प्लाईज संगठन MPBE की हरदा जिला इकाई ने इसका आयोजन किया है।

जिला सचिव नीलेश भाटी ने बताया कि बुधवार शाम 5:15 बजे बैंक ऑफ इंडिया की हरदा मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी बैंक संगठनों के कर्मचारियों और अधिकारियों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

शासकीय आईटीआई में प्रवेश का पांचवां चरण 12 से 16 अगस्त तक

जिले की शासकीय आईटीआई में NCVT पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग का पांचवां चरण आज 12 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह प्रक्रिया 16 अगस्त तक चलेगी।

ओपन कन्वर्जन राउंड के तहत विद्यार्थी 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए आवेदकों के लिए पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी आवेदन में त्रुटि सुधार के साथ अपनी पसंदीदा आईटीआई और ट्रेड की प्राथमिकता क्रम तय कर सकेंगे।

प्राचार्य के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 अगस्त को अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट के आधार पर खाली सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

हरदा: झिरी में वन अधिकार पर बैठक, 15 अगस्त की ग्रामसभा में बनेगी समिति, यूरिया की किल्लत से परेशान किसान

झिरी में वन अधिकार अधिनियम को लेकर हुई चर्चा, समिति गठन का निर्णय

हरदा। ग्राम झिरी में वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में तेंदूपत्ता बोनस और यूरिया खाद की अनुपलब्धता जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे।

सरपंच की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को होने वाली ग्रामसभा में वन अधिकार समिति का विधिवत गठन किया जाएगा। इस समिति के माध्यम से पात्र आदिवासियों और अन्य परंपरागत वन निवासियों के व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार दावों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

बैठक में यह भी तय हुआ कि 15 अगस्त तक क्या-क्या जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान और आजीविका का आधार है। वन के क्षेत्र में अधिकारियों के रवैये के खिलाफ होकर करने का संकल्प भी लिया गया।

तीन साल से तेंदूपत्ता बोनस नहीं मिला, यूरिया के लिए भटक रहे किसान

- Install Android App -

ग्रामीणों ने बैठक में बताया कि पिछले तीन वर्षों से उन्हें तेंदूपत्ता संग्रहण का बोनस नहीं मिला है। उनका कहना है कि तेंदूपत्ता संग्रहण ही ग्रामीणों की आय का प्रमुख साधन है। बोनस राशि अटकने से आर्थिक परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जांच कर पात्र संग्राहकों को लंबित बोनस का जल्द भुगतान करने की मांग की।

वहीं किसानों ने यूरिया खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि समय पर पर्याप्त यूरिया नहीं मिलने से फसलों को लेकर चिंता बनी हुई है। किसानों ने आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की। बैंक में त्वरा संबंधी समस्याएं 15 अगस्त की ग्रामसभा में प्रमुखता से रखी जाएंगी।

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे भव्य आयोजन

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर सुबह 9 बजे मुख्य समारोह होगा।

मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान और परेड की सलामी होगी। सुबह 9:25 से 9:55 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश प्रसारित किया जाएगा। जनपद व ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी ध्वजारोहण होगा। स्कूल-कॉलेजों में प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और देशभक्ति प्रस्तुतियां होंगी।

जिला मुख्यालय पर 14 अगस्त की रात शासकीय भवन आकर्षक रोशनी से जगमगाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान भी होगा।

फाइल वार्ड में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

शहर के फाइल वार्ड निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मीबाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी बाई हलवाई के पास ठेला लगाकर काम करती थीं। शनिवार को वह काम पर जा रही थीं तभी अज्ञात वाहन ने ग्राम कोलीपुरा टपर के पास उन्हें बाइक से टक्कर मार दी। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था।

सोमवार रात स्वास्थ्य बिगड़ने पर डॉक्टरों ने भोपाल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक की तलाश की जा रही है। लक्ष्मीबाई के पति किशनलाल का पहले ही निधन हो चुका था। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

विशाल तिरंगा यात्रा आज, ‘देशराग’ आयोजन 14 को

हरदा शहर में बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष रजेश वर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तिरंगा यात्रा बापस स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी।

वहीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘देशराग’ देशभक्ति संगीत संध्या का आयोजन होगा। ‘हम करें राष्ट्र आराधना’ थीम पर होने वाले कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

काथड़ी गांव से रामदेवरा के लिए निकली पदयात्रा, पौधरोपण कर हुई शुरुआत

 हरदा। ग्राम काथड़ी से सोमवार को रामदेव बाबा के श्रद्धालुओं ने पौधरोपण कर रामदेवरा की पैदल यात्रा शुरू की।यात्रा प्रारंभ करने से पहले श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए। इस दौरान हुकम सिंह, पदम सिंह, अर्जुन सिंह, हर्षवर्धन सिंह, भवानी, भगवान राजपूत, महेश राजपूत और शेखर यादव ने पौधरोपण किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु जयकारों के साथ रामदेवरा के लिए रवाना हुए।