jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। अखिल भारतीय बलाई महासभा जिला इकाई हरदा की बैठक 9 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों के बीच विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मनोनीत सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एक स्थान पर एकत्रित होकर ध्वजारोहण समारोह में शामिल हों, ताकि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम एकजुटता और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न किया जा सके। समारोह के आयोजन स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।

- Install Android App -

बैठक में अखिल भारतीय बलाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर, जिलाध्यक्ष रामसिंह हीरे, महासचिव रामावतार वर्मा, कोषाध्यक्ष सावल सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सोलंकी, मधुसूदन ओसले, सह-कोषाध्यक्ष किशन सिटोले, सोहागपुर सरपंच, रहटगांव तहसील अध्यक्ष कैलाश सोलंकी, हंडिया तहसील उपाध्यक्ष तुलसीराम मोरी, युवा जिलाध्यक्ष कालीचरण भमोरे एवं युवा महासचिव अक्षय कोगा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में प्रहलाद नागवे, आत्माराम पांडेय बिचौला, हीरालाल पिपलोदे, ग्यासीलाल तारले, हरनारायण हीरे पचोला एवं रामबक्स खंडेल सहित अन्य सदस्यों की भी उपस्थिति रही।

अंत में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बैठक में लिए गए निर्णयों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का संकल्प लिया तथा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।