jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त डिटर्जेंट मिला मिक्स दूध में, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शहर में बिकने वाले दूध की शुद्धता को लेकर शनिवार को बड़ा खुलासा हुआ। इतवारा रोड स्थित मोहम्मद फरहान की “नन्हे चाचा दूध डेयरी” से बेचे जाने वाले मिक्स दूध के नमूने में डिटर्जेंट की पुष्टि हुई है। यहां से रोजाना करीब 300 लीटर दूध ग्राहकों को बेचा जाता था। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट में नमूने को ‘असुरक्षित’ करार दिए जाने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने डेयरी का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

27 जुलाई को लिए गए थे सैंपल

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार 27 जुलाई को नन्हे चाचा डेयरी से मिक्स दूध का नमूना लिया गया था। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। 4 अगस्त को आई रिपोर्ट में मिक्स दूध में डिटर्जेंट मौजूद पाया गया। खाद्य विश्लेषक ने इसे मानव उपभोग के लिए असुरक्षित माना।

निलंबन अवधि में बिक्री पर पूरी रोक

निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में प्रतिष्ठान से दूध, मिक्स दूध और अन्य खाद्य पदार्थों का निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, वितरण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। विभाग ने कहा कि दूध और दुग्ध उत्पाद सीधे आम लोगों के इस्तेमाल में आते हैं। ऐसे में डिटर्जेंट मिलना गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघन है। बिना सुधार और सख्त नियंत्रण के कारोबार जारी रखना जनस्वास्थ्य के हित में नहीं है। इसलिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत लाइसेंस निलंबित किया गया है।

- Install Android App -

श्यामपुर से आता था दूध

जांच में पता चला कि डेयरी संचालक सीहोर के श्यामपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से रोजाना दूध मंगवाता था। यहां से रोज 200 से 300 लीटर दूध बेचा जाता था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने कहा कि यह आम जनता की सेहत से खिलवाड़ है। प्राथमिक तौर पर लाइसेंस निलंबित किया गया है और जल्द ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

7 लाख का संदिग्ध घी भी जब्त

इसी दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवारा-जुमेराती क्षेत्र स्थित थोक कारोबारी “शीतला पूजा भंडार” पर छापा मारकर करीब 13 क्विंटल 94 किलो घी जब्त किया। जब्त घी की बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में अरिहंत घी के 15 किलो वाले 33 टीन और मक्खनश्री घी के 60 टीन शामिल हैं।

मक्खनश्री घी के 4 नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद घी की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल जब्त स्टॉक को सुरक्षित रखा गया है।