jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्कर में 6 की मौके पर मौत

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 धार। बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे ग्राम पंचकवासा के पास भीषण हादसा हो गया। उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे युवकों की ईको वैन को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वैन में सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वडोदरा के रहने वाले थे सभी युवक

हादसे में जान गंवाने वाले सभी 6 युवक गुजरात के वडोदरा शहर के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे शवों और घायल को बाहर निकाला गया। घायल को एंबुलेंस से बदनावर सिविल अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

रॉन्ग साइड से आ रहा था ट्रॉला

- Install Android App -

ग्रामीणों के अनुसार ट्रॉला नंबर GJ 39 DB 9248 बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। ट्रॉले में लोहा भरा हुआ था। वहीं मारुति ईको कार GJ 17 CK 6134 उज्जैन से गुजरात की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रॉले का चालक मौके से फरार हो गया।

कांच तोड़कर निकाले गए शव, यातायात प्रभावित

हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को बताया। करीब 10 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची। कार के शीशे तोड़कर शव बाहर निकाले गए। हादसे के कारण फोरलेन पर कुछ देर यातायात बाधित रहा जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया। मौके पर तहसीलदार सुरेश नागर और SDM प्रियंका मिमरोद भी पहुंचीं।

परिजनों को दी गई सूचना, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाएंगे

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को गुजरात में सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा कर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने ट्रॉला जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।