jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़े हर्ष उल्लास के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया

हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़े हर्ष उल्लास के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में एससी सामाजिक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी समाज के महापुरुष बड़ा देव की आरती के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

जिसके बाद समस्त महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित माल्या अर्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू किया गया। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा शिक्षा पर फोकस किया गया। समाज को संगठित करने के लिए शिक्षा ही एक ऐसा  माध्यम है,जिससे समाज का विकास हो सकता है।

- Install Android App -

उक्त कार्यक्रम में आदिवासी सांस्कृतिक वेशभूषा में नृत्य किया गया है। सभी छात्रों को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बड़े हर्ष उल्लास के साथ रैली के माध्यम से हजारों की तादाद में कृषि उपज मंडी से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से रैली निकाली गई।

रैली का शहर के प्रताप टॉकीज चौक पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ से सभी का स्वागत किया गया। कचहरी के सामने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साई जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा रैली का पुष्प कुछ से स्वागत किया गया। शाम 6:30 बजे अंबेडकर चौक पहुंची।

जहां पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व रिटायर डिप्टी कलेक्टर केसी परते,विशेष अतिथि प्रमिला ठाकुर,राहुल पवारे, लोकेश कलमे,राकेश काकोडीया,  धनसिंह भल्लाबी, महेंद्र काशिव मेहरा,सत्यनारायण सुचार, राम इरपाचे,नारायण उइके,जयकुमार ऊईके, देवीसिंह परते,वीआर आहके,,प्रेमनारायण, राजरावण परते,इवने,राम ओसले, रघुवीर अहिरवार,अमर कलम,सतीश,पंद्रम,आदि लोग मौजूद थे।