jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तलाश

बीच सड़क पर बुजुर्ग मां से मारपीट का वीडियो वायरल

मकडाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर । मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी क्षेत्र स्थित अशोक विहार कॉलोनी में एक बेटे द्वारा अपनी 75 वर्षीय मां के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आरोपी बेटा राजू विश्वकर्मा शराब के नशे में मां को सड़क पर घसीटते और थप्पड़ मारते दिख रहा है। पड़ोसियों ने घटना का वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत की है।

आए दिन करता है मारपीट” – पड़ोसियों का आरोप

कॉलोनी निवासी सोमेश सोनी के अनुसार राजू शराब पीकर अक्सर अपनी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट करता है। 8 अगस्त शनिवार को भी वह नशे में घर लौटा और मां से मारपीट करने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार ऐसी घटना हो चुकी है। जब पड़ोसी बीच-बचाव करते हैं तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौच करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है।

पहले भी की गई थी शिकायत

- Install Android App -

आरोप है कि इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की जा चुकी है। वीडियो सामने आने के बाद कॉलोनी के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि बुजुर्ग महिला की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

पुलिस ने शुरू की तलाश, घर मिला बंद

वीडियो वायरल होने के बाद रांझी पुलिस आरोपी के घर पहुंची। लेकिन घर पर ताला लगा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि मां-बेटे दोनों के घर पर रहने का कोई तय समय नहीं है। पुलिस ने आरोपी राजू विश्वकर्मा की तलाश शुरू कर दी है और अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।

बुजुर्गों पर अत्याचार पर प्रशासन सख्त

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीम राजू विश्वकर्मा को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।