jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट में चल रहा था जुए का खेल

देवास। शहर में अवैध जुए पर लगाम लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कैंपेन ग्राउंड के पास स्थित एक खाली प्लॉट में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। अचानक पुलिस पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंद नगर क्षेत्र में कैंपेन ग्राउंड के पास एक खाली प्लॉट में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

भागने की कोशिश नाकाम, सभी पकड़े गए

- Install Android App -

पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत सभी रास्ते बंद कर दिए। इस दौरान 8 लोगों को मौके से पकड़ लिया गया। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों से कोतवाली थाने लाया गया।

नकदी और जुआ सामग्री बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। बरामद सामान का विस्तृत विवरण तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी देवास शहर के ही निवासी हैं।

जुआ एक्ट में केस दर्ज

कोतवाली थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कैंपेन ग्राउंड के पास दबिश दी गई थी। पकड़े गए 8 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।