MP Weather Update: 12 अगस्त बुधवार को मप्र में भारी बारिश का अलर्ट, हरदा-नर्मदापुरम-बैतूल में अति भारी बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, मानसून फिर जोर पकड़ेगा
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण 12 अगस्त बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD ने अगले 24-48 घंटों तक मौसम के खराब रहने का अनुमान जताया है। 13 अगस्त से एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा जिससे 13, 14 और 15 अगस्त को भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।
इन 5 जिलों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इन जिलों में आज का हाल इस प्रकार रहेगा।
– हरदा – जिले में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 26.8°C और न्यूनतम 23.8°C के आसपास रहेगा। शहर में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। IMD ने हरदा जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
– नर्मदापुरम – नर्मदापुरम में भी भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 19°C दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
– बैतूल – बैतूल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिले में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
– खंडवा – खंडवा में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट है। पश्चिमी मप्र के जिलों में मानसून सक्रिय रहने से यहां मूसलाधार बारिश हो सकती है।
– देवास – देवास में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मालवा-निमाड़ संभाग में अगले 3 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है।
किन जिलों में भारी-अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 12 अगस्त के लिए हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का येलो अलर्टहै।
इन जिलों में 4 से 4.5 इंच तक बारिश होने की संभावना है।
प्रशासन की अपील और किसानों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने निचले इलाकों और नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी है। जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति बन सकती है।
किसानों को सलाह है कि वे खेतों में जल निकासी का प्रबंध रखें। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी जिससे खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा।
मौसम लगातार बदल रहा है। ताजा अपडेट के लिए IMD की वेबसाइट और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों पर नजर बनाए रखें।

