भोपाल में भारी बारिश-जलभराव के कारण 12 अगस्त को सभी स्कूल बंद, कलेक्टर के आदेश पर अवकाश घोषित नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
मकडाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। जिले में लगातार हो रही वर्षा, जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भोपाल कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 12 अगस्त 2026, बुधवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
यह आदेश शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा। इसमें एमपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।
शिक्षक-कर्मचारी कार्यालय में रहेंगे उपस्थित, ऑनलाइन क्लास की अनुमति
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल बंद होने के बावजूद सभी शिक्षक और कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय की आवश्यकता और समय-सारिणी के अनुसार ऑनलाइन या वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जा सकेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि अत्यधिक वर्षा, बाढ़ या मार्ग अवरुद्ध होने के कारण जिन स्कूलों तक छात्रों का पहुंचना जोखिम भरा है, उन्हें चिह्नित किया जाए।
सुरक्षा को प्राथमिकता, उपस्थिति का अलग से सत्यापन
प्रशासन ने कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सबसे पहले है। किसी भी छात्र को जोखिम वाले मार्गों से स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
ऐसे विद्यालयों के संबंध में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति का अलग से सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
आज भोपाल का मौसम – भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD के अनुसार आज भोपाल में मौसम बेहद खराब रहेगा। दिन भर भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ख
के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 27° से 28.3°C और न्यूनतम तापमान 22° से 22.1°C तक रहेगा । विभाग ने बताया आज बारिश लगभग 7.55 मिमी से 48 मिमी तक बारिश हो सकती हहै
सुबह और रात के समय भारी तूफान और बिजली के साथ बारिश की संभावना 100% बताई गई है। दोपहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होती रहेगी। IMD ने सलाह दी है कि नागरिक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और निचले इलाकों में जलभराव से बचें।

