jhankar
ब्रेकिंग
विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर हरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने चली पहली चाल सिंधी समाज के युवकों से विवाद के बाद शहर मे सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसपी को ... हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे

ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख

केके यदुवंशी पत्रकार

सिवनी मालवा। ई-टोकन व्यवस्था अस्थायी रूप से स्थगित किए जाने के बाद किसानों को खाद की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन ने हाइब्रिड पद्धति लागू की है। इस नई व्यवस्था में पारदर्शिता और सुगमता के साथ खाद वितरण किया जाएगा।
सोमवार को एसडीएम विजय राय, तहसीलदार नितिन झोड़, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संजय पाठक और विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रशासन-किसान प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि अब किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।

ऐसे होगी नई व्यवस्था

प्रत्येक ग्राम में हल्का पटवारी, ग्राम कोटवार और ग्राम रोजगार सहायक एक निश्चित स्थान और निश्चित समय पर किसानों से संपर्क करेंगे। इसकी मुनादी पूरे क्षेत्र में कराई जाएगी।

- Install Android App -

नाम, खसरा नंबर, आधार नंबर, समग्र आईडी और अन्य जरूरी जानकारी पटवारी/GRS के पास दर्ज करानी होगी। दर्ज जानकारी के आधार पर प्रामाणिक सूची बनाकर डबल लॉक केंद्र को भेजी जाएगी सूची में नाम आने वाले किसानों को पहले से सूचित किया जाएगा कि उन्हें किस तारीख को खाद मिलेगा। उसी दिनांक को डबल लॉक केंद्र से नियमानुसार वितरण होगा।एसडीएम विजय राय ने कहा कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों को बिना परेशानी खाद उपलब्ध कराना है। तहसीलदार नितिन झोड़ ने सभी पटवारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

जल्द फिर शुरू होगा ई-टोकन

बैठक में किसान संगठनों को यह भी बताया गया कि शासन द्वारा ई-टोकन व्यवस्था में जरूरी सुधार कर उसे शीघ्र फिर से लागू किया जाएगा, ताकि पहले की तरह शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से खाद मिल सके।

इनका कहना है।
क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे नई व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि खाद वितरण सुचारू रूप से हो और किसी को असुविधा न हो।

 विजय राय SDM 
सिवनी मालवा।