jhankar
ब्रेकिंग
युवा संगम में 130 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ हंडिया : हंडिया में पंचायत की लापरवाही! आंगनबाड़ी के पास सड़क पर बह रहा गंदा पानी, टूटी नालियों ने ब... पिनेकल एकेडमी में गूंजा वंदे मातरम्, एबीवीपी ने कराया भारत माता पूजन एवं आरती हरदा की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 8 महीने से था फरार, दिल्ली में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गोदाम से मूंग चोरी का बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में अपैक्स बैंक के प्रशासक 13 अगस्त को लेंगे बैठक, करेंगे काम की समीक्षा शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा | 13 अगस्त 2026 की खास खबरों की एक झलक हंडिया : हरियाली अमावस्या पर खेडी नीमा में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, निकली कलश व तिरंगा यात्र... _सुबह देश-विदेश की बड़ी खबरें - 13 अगस्त 2026, गुरुवार_ 🇮🇳

_सुबह देश-विदेश की बड़ी खबरें – 13 अगस्त 2026, गुरुवार_ 🇮🇳

मानसून सत्र आज खत्म। शोरगुल के कारण कामकाज प्रभावित रहा। मंत्री रिजिजू ने कहा- विपक्ष चाहे तो सत्र बढ़ाया जा सकता है।

PM मोदी आज दोपहर 1 बजे कैबिनेट बैठक कर सकते हैं। मानसून सत्र और आगे के विधेयकों पर चर्चा संभव।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 138 जजों का तबादला किया। NEET-UG मामलों की सुनवाई कर रहे जज अजय गुप्ता अब NIA स्पेशल कोर्ट में गए

राउज एवेन्यू कोर्ट में 13 नए जजों की बहाली हुई ।

– MP में अगले 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट। यूपी के 48 जिलों में बारिश की संभावना।

– हिमाचल में 204 सड़कें बंद, उत्तराखंड में बारिश से हालात खराब। देहरादून में DM ने स्कूल बंद करवाए।

– केंद्र ने बाढ़ प्रभावित 7 राज्यों को ₹2,117 करोड़ एडवांस जारी किए। हिमाचल को ₹193.95 करोड़, ओडिशा को ₹500 करोड़।

– 15 अगस्त के कारण दिल्ली मेट्रो की पार्किंग 14 अगस्त सुबह से 32 घंटे बंद रहेगी। कई रास्ते डायवर्ट।

NEET पेपर लीक केस: 13 आरोपियों पर राउज एवेन्यू फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज से आरोपों पर दलील शुरू।

जस्टिस वर्मा कैश कांड: जांच समिति ने कहा आरोप साबित हुए, सबूतों से छेड़छाड़ हुई

– वायुसेना के लिए 60 MTA विमानों का ₹1 लाख करोड़ का टेंडर जारी। टाटा समेत कई कंपनियां रेस में।

– 15 अगस्त के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, होटलों की चेकिंग।

– जम्मू-कश्मीर में 2 प्रवासी मजदूरों की हत्या के बाद बड़ा सर्च ऑपरेशन।

– केरल का नाम अब ‘केरलम’ होगा। संसद के दोनों सदनों से ध्वनिमत से मंजूरी।

- Install Android App -

रेलवे: साढ़े 3 साल में 13580 दलाल और 65 रेलकर्मी गिरफ्तार – अश्विनी वैष्णव।

– श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट CEO की रेस में 3 पूर्व नौकरशाह आगे, 16 में से 3 का अंतिम चयन होगा।

– हरियाणा के नए DGP के लिए UPSC ने 3 नामों का पैनल सरकार को भेजा ।

– इमरान खान की मौत की अफवाह झूठी निकली। PTI बोली- मिलने दो वरना सड़कों पर उतरेंगे।

– ईरान ने ट्रंप के ‘होर्मुज पर कंट्रोल’ वाले दावे को खारिज किया। कहा- शर्तें माने बिना जलमार्ग नहीं खुलेगा।

– अमेरिका के इडाहो में शॉपिंग सेंटर में गोलीबारी, 3 की मौत।

– ताइवान में AI हैकिंग और चीन के दबाव के बीच नौसेना अभ्यास।

ENG vs IND: केएल राहुल ने लॉर्ड्स में शतक, भारत 276/3

– WI vs IND T20: भारत ने 9 विकेट से जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर की। गिल-जायसवाल की 165 रन की साझेदारी।

– Commonwealth Games 2026: अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में गोल्ड जीता।

– 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर सूर्यग्रहण, 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण। भारत में दोनों अदृश्य, सूतक नहीं लगेगा।

– कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर सफाई भी दी.

– चंदौली में महिला ने 2 बच्चों संग गंगा में छलांग लगाई। ससुराल से विवाद चल रहा था.

– बाराबंकी में डॉक्टर पर मरीज से रेप और ब्लैकमेल का आरोप