jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत उद्यम संवाद कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय दल गठित राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा करेंगे ध्वजारोहण, 15 अगस्त को हरदा में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस... सोनतलाई में 14 अगस्त को होगा जिला स्तरीय पंच सम्मेलन ग्राम बावड़िया में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का हुआ आयोजन कुकरावद में हरियाली अमावस्या पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रवेश का अंतिम मौका, 14 अगस्त को होगी काउंसलिंग राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ युवा संगम में 130 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ हंडिया : हंडिया में पंचायत की लापरवाही! आंगनबाड़ी के पास सड़क पर बह रहा गंदा पानी, टूटी नालियों ने ब... पिनेकल एकेडमी में गूंजा वंदे मातरम्, एबीवीपी ने कराया भारत माता पूजन एवं आरती

युवा संगम में 130 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को शासकीय आईटीआई हरदा में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि इस युवा संगम में 8 कम्पनियों ने भाग लेकर कुल 130 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदाय किये।

- Install Android App -

इस दौरान 41 युवाओं का अप्रेंटिसशिप हेतु चयन किया गया। श्री सिलोटे ने बताया कि मेले में 195 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। इस दौरान काउंसलर ज्योति तिवारी ने 35 युवक/युवतियों की कॅरियर काउंसलिंग कर उन्हें व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदाय किया।