ITI में आज लगेगा ‘युवा संगम’ रोजगार मेला
हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार के मौके देने के लिए सरकारी ITI में आज 13 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा।
– समय : सुबह 11 बजे से शुरू
– कौन आ सकता है : 18 से 35 साल तक के 5वीं से ग्रेजुएट तक पढ़े युवा
– क्या होगा : तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर कंपनियां भर्ती करेंगी
– क्या लाना है : सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी, फोटो आईडी, समग्र आईडी और 4 पासपोर्ट साइज फोटो
जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की है।
वीर दुर्गादास जयंती पर कल मंडी बंद, नीलामी शुक्रवार से
हरदा कृषि उपज मंडी में बुधवार को हरियाली अमावस्या के कारण नीलामी नहीं हुई थी।
गुरुवार को वीर दुर्गादास जयंती की वजह से भी मंडी बंद रहेगी।
अब नई फसल की नीलामी शुक्रवार से शुरू होगी।
मंडी सचिव महेश पाटिल ने किसानों से कहा है कि छुट्टी के दिनों में मंडी न आएं, शुक्रवार से नियमित नीलामी होगी।
17 अगस्त को निकलेगी ‘हर हर महादेव’ कावड़ यात्रा
सावन के आखिरी सोमवार 17 अगस्त को क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए हर हर महादेव कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।
– शुरुआत : सुबह 8 बजे हंडिया से नर्मदा जल लेकर
– समापन : हरदा के गुप्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक
यात्रा की तैयारी को लेकर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में राधेश्याम सिरोही, लक्ष्मीनारायण पटेल, महेश पटेल, गोविंद व्यास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

