jhankar
ब्रेकिंग
युवा संगम में 130 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ हंडिया : हंडिया में पंचायत की लापरवाही! आंगनबाड़ी के पास सड़क पर बह रहा गंदा पानी, टूटी नालियों ने ब... पिनेकल एकेडमी में गूंजा वंदे मातरम्, एबीवीपी ने कराया भारत माता पूजन एवं आरती हरदा की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 8 महीने से था फरार, दिल्ली में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गोदाम से मूंग चोरी का बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में अपैक्स बैंक के प्रशासक 13 अगस्त को लेंगे बैठक, करेंगे काम की समीक्षा शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा | 13 अगस्त 2026 की खास खबरों की एक झलक हंडिया : हरियाली अमावस्या पर खेडी नीमा में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, निकली कलश व तिरंगा यात्र... _सुबह देश-विदेश की बड़ी खबरें - 13 अगस्त 2026, गुरुवार_ 🇮🇳

गोदाम से मूंग चोरी का बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में

हरदा/हंडिया। हंडिया में गोदाम का ताला तोड़कर करीब 25 क्विंटल मूंग चोरी करने के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। चोरी की गई पूरी फसल बरामद करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

- Install Android App -

हंडिया निवासी श्रेयस तिवारी ने पुलिस को बताया था कि उसके गोदाम में करीब 25 क्विंटल मूंग की फसल रखी थी। 10 अगस्त की सुबह गोदाम पहुंचने पर शटर खुला और ताला टूटा मिला। अंदर से पूरी मूंग गायब थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हंडिया पुलिस ने जांच शुरू की। संदेहियों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अमित पिता रणछोड़ वर्मा (20), निवासी लोधी मोहल्ला हंडिया, हर्षित पिता मुकेश वर्मा (19), निवासी हंडिया और एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 25 क्विंटल मूंग बरामद कर ली गई। वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल दाखिल कराया गया। विधि-विरुद्ध बालक को न्यायालय के आदेशानुसार दाखिल किया गया