jhankar
ब्रेकिंग
युवा संगम में 130 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ हंडिया : हंडिया में पंचायत की लापरवाही! आंगनबाड़ी के पास सड़क पर बह रहा गंदा पानी, टूटी नालियों ने ब... पिनेकल एकेडमी में गूंजा वंदे मातरम्, एबीवीपी ने कराया भारत माता पूजन एवं आरती हरदा की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 8 महीने से था फरार, दिल्ली में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गोदाम से मूंग चोरी का बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में अपैक्स बैंक के प्रशासक 13 अगस्त को लेंगे बैठक, करेंगे काम की समीक्षा शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा | 13 अगस्त 2026 की खास खबरों की एक झलक हंडिया : हरियाली अमावस्या पर खेडी नीमा में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, निकली कलश व तिरंगा यात्र... _सुबह देश-विदेश की बड़ी खबरें - 13 अगस्त 2026, गुरुवार_ 🇮🇳

हरदा की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 8 महीने से था फरार, दिल्ली में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

चार राज्यों में बदलता रहा ठिकाने, 8 महीने बाद दिल्ली में चढ़ा हरदा पुलिस के हत्थे

हरदा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बालिका के अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और दुष्कर्म के मामले में पिछले करीब 8 माह से फरार चल रहे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर में लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, हरदा निवासी बालिका के बिना बताए चले जाने पर परिजनों की रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बालिका के दस्तियाब होने के बाद उसके बयानों के आधार पर आरोपी स्पर्श अरोरा तथा उसके माता-पिता के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट और दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के माता-पिता प्रेम अरोरा और अंजली अरोरा को बहादुरगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी स्पर्श अरोरा फरार हो गया।

- Install Android App -

इसके बाद आरोपी की तलाश के लिए हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर में पुलिस टीमों को भेजा गया। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। आखिरकार तकनीकी एवं साइबर जानकारी के आधार पर हरदा पुलिस टीम ने उत्तम नगर, दिल्ली में घेराबंदी कर आरोपी स्पर्श अरोरा (32) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को हरदा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल हरदा में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस. तिवारी, उप निरीक्षक पुरुषोत्तम गौर, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, आरक्षक वीरेंद्र राजपूत एवं आरक्षक शैलेन्द्र परमार की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में तकनीकी और साइबर जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई से करीब आठ माह से फरार आरोपी को दिल्ली से पकड़ने में सफलता मिली।