jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : गहाल में 6 वर्षीय मासूम की मौत से सनसनी, घर के अंदर जमीन खोदकर निकाला शव , चाचा पु... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण

खातेगांव: दूध की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आपूर्ति ठप

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 खातेगांव। गाय-भैंस के दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दुग्ध उत्पादकों ने शनिवार रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते खातेगांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दूध की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई है।

रात में हुई अहम बैठक, डेयरी संचालकों ने दिया साथ

हड़ताल से पहले रात में दुग्ध उत्पादकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सभी उत्पादकों ने डेयरी संचालकों से आंदोलन में पूरा सहयोग मांगा। डेयरी संचालकों ने भी समर्थन का पत्र देकर अपनी सहमति जताई और वह पत्र स्थानीय थाने में जमा कराया गया।

क्या है किसानों की मांग?

इससे पहले दुग्ध उत्पादक और विक्रेता संघ ने खातेगांव एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। किसानों का कहना है कि महंगाई के कारण पशुपालन करना मुश्किल हो गया है।

उनकी प्रमुख मांगें:

- Install Android App -

– गाय का दूध : 10 रुपये प्रति फैट से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति फैट किया जाए

भैंस का दूध : 11 रुपये प्रति फैट निर्धारित किया जाए

खुले दूध का रेट : 70 रुपये प्रति लीटर तय किया जाए

किसानों ने कहा कि क्षेत्र के ज्यादातर लोग खेती के साथ पशुपालन पर निर्भर हैं और मौजूदा दरें लागत भी नहीं निकाल पा रही हैं।

16 अगस्त से आपूर्ति बंद, बाहर का दूध भी नहीं आने देंगे

उत्पादकों ने साफ कहा है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगें नहीं मानता, तब तक दूध की सप्लाई बंद रहेगी। हड़ताल के तहत स्थानीय डेयरियां भी बंद रखी जाएंगी। साथ ही बाहर से दूध लेकर आने वाले व्यापारियों को भी खातेगांव तहसील में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।