jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

नन रेप केस: आरोपी पादरी मुलक्‍कल को HC से मिली जमानत, केरल आने पर लगी रोक

कोच्चि: केरल हाईकोर्ट ने आज रोमन कैथलिक पादरी फ्रैंको मुलक्कल को सशर्त जमानत दे दी। जालंधर (पंजाब) के डायसिस के पूर्व बिशप मुल्लकल को एक नन से कई बार बलात्कार करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। केरल हाईकोर्ट के जस्टिस राजा विजयराघवन ने मलक्कल की जमानत मंजूर करते हुए साथ ही निर्देश कर दिया कि वह अपना पासपोर्ट अधिकारियों के समक्ष जमा करें और हर दो हफ्ते में एक बार शनिवार के दिन जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के अलावा कभी केरल में कभी दाखिल नहीं हों। इस मामले में आरोप-पत्र दायर किए जाने तक मुलक्कल (54) पर यह शर्तें प्रभावी रहेंगी। इससे पहले कोर्ट ने 3 अक्तूबर को हाईकोर्ट ने मुलक्कल की याचिका खारिज कर दी थी।
तब कोर्ट आरोप लगाने वाले पक्ष की दलील को स्वीकार कर लिया था कि अगर  मलक्कल को जमानत दी गई तो वह इस मामले के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। मुलक्कल को कोट्टायम जिले के पाला की एक उप-जेल में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि जून में कोट्टायम पुलिस को दी गई शिकायत में नन ने आरोप लगाया था कि मलक्कल ने मई 2014 में कुरविलांगड़ के एक गेस्ट हाऊस में उससे बलात्कार किया और बाद में कई मौकों पर उनका यौन शोषण भी किया। नन ने कहा कि चर्च के अधिकारियों ने जब पादरी के खिलाफ उनकी शिकायत पर कोई कदम नहीं उठाया तो उन्होंने पुलिस का रुख किया।