jhankar
ब्रेकिंग
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण धरती को स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी - कलेक्टर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित

ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था

समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने दिए निर्देश

हरदा :  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में जिले में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के आसपास कहीं भी कचरा दिखाई नहीं देना चाहिए। ग्राम पंचायतों में गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कचरे के उचित निष्पादन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

कलेक्टर जैन ने नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कर की वसूली पर भी जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी एवं सतत बनाए रखने के लिए स्वच्छता कर की नियमित वसूली जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सड़कों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने को भी कहा।

- Install Android App -

पोषण प्रहरी अभियान की भी समीक्षा

बैठक में पोषण प्रहरी अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जैन ने अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण करें

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और अनावश्यक रूप से शिकायतों को लंबित न रखें। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।